बीकानेर अचानक रोशनी घर चौराहे पर लग गई इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग।
खबर बीकानेर के रोशनी घर चौराहे से है जहां पर एक इलेक्ट्रिक बाइक मैं अचानक चलते हुए आग लग गई और देखते-देखते जलकर राख हो गई, अचानक इस घटना से मौके पर एक बार अफरा तफरी माहौल हो गया। और मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार इलेक्ट्रिक गाड़ी में अचानक धुआ देखा गया इसके बाद थोड़ी देर में स्कूटी ने आग पकड़ ली, और पूरी स्कूटी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया, सबसे बड़ी गनीमती यह रही कि समय रहते ही स्कूटी सवार गाड़ी से उतर गया और लोगों ने काफी मस्कट के बाद जलती हुई स्कूटी पर आग पर काबू पाया