बीकानेर ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर सिम फार्म हाउस पालना के नजदीक पुलिस ने एक क्रेटा कार की घेराबंदी करके दो शातिर तस्करो को भारी मात्रा में एमडी और नगद रूपयों के साथ गिरफ्तार किया है ।
देशनोक थाना अधिकारी सुमन शेखावत के अनुसार बुधवार रात्रि को गंगा शहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार से सूचना मिली थी इसके बाद दोनों थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से पालना स्थित सिम फार्म हाउस के नजदीक घेराबंदी की जहां एक संदिग्ध क्रेटा गाड़ी को रुकवा कर जब तलाशी ली गई तो पुलिस के हाथ कामयाबी लगी कार में सवार आरोपी ओमप्रकाश पुत्र बनवारी लाल बिश्नोई निवासी रासीसर और मुकेश पुत्र रामकुमार निवासी नया बस स्टैंड के पास गंगा शहर के कब्जे से पुलिस ने 5.23 ग्राम एमडी बरामद की इसके साथ ही तस्करी की कमाई 1,33,490 नगदी और वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी को जप्त कर लिया ।
एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई में पुलिस थाना गंगा शहर में एनडीपीएस मामले में लगातार चल रहे वांछित तस्कर महावीर कस्वा को गिरफ्तार कर लिया है महावीर डोडा पोस्त की तस्करी सहित गई गंभीर मामलों में फरार चल रहा था पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार की टीम ने तकनीकी सबूत के आधार पर उसे दुनिया में सफलता हासिल कर ली।
देशनोक पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 (प्रतिबंधित दवाइयों की तस्करी), 25 (वाहन का उपयोग) और 30 (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण की निष्पक्ष जांच पांचू थानाधिकारी राजीव गोयल को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपियों के पूरे सिंडिकेट और सप्लाई चेन को खंगालने में जुटी है।