एक बार फिर लगा महंगाई का झटका महंगा हुआ गैस सिलेंडर।
दुनिया भर में आज मजदूर दिवस मनाया जा रहा है और मजदूर दिवस के मौके पर सबसे बड़ी मार आज मजदूरो पर ही पड़ी है क्योंकि आज महंगाई का बड़ा झटका लगा है क्योंकि आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है, जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 993 रुपए महंगा हो गया है और 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर की कीमत 261 रुपए बढ़ गई है जिसकी सबसे बड़ी मार होटल रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारीयो पर पड़ी है, वही आम लोगों पर भी इसका असर अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिलेगा, लेकिन राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत यथावत रखी गई है अब कमर्शियल गैस सिलेंडर,3071.50 का हो गया है