May 1, 2026

बीकानेर करोड़ की फिरोती मांगने का मामला।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

करोड़ों रुपए की फिरौती मांगने का मामला बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र से है जहां पर सर्वोदय बस्ती के एक युवक ने व्हाट्सएप कॉल करके एक व्यक्ति से 2 करोड रुपए की फिरौती की मांग की है ,।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी  है रानीसर बास निवासी मुकेश बिश्नोई ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 27 अप्रैल की शाम करीब 5:45 पर उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया कॉल करने वाले ने अपनी पहचान सर्वोदय बस्ती निवासी सीताराम के रूप में दी आरोपी ने दावा किया कि वह  ग्रुप नाम से अपनी गैंग चल रहा है और पहले भी कई नामी गेग के साथ उसके संपर्क रहे हैं आरोपी सीताराम ने मुकेश बिश्नोई से दो करोड रुपए की फिरौती मांगी और धमकी दी कि यदि समय रहते रुपए नहीं दिए तो उसे जान से मार दिया जाएगा धमकी के बाद के परिजन दहशत में है उन्होंने तुरंत पुलिस से सुरक्षा की मांग की सदर थाना पुलिस ने घटना के दो दिन बाद यानी 29 अप्रैल की रात्रि 8:00 बजे आईपीसी बीएस एन  की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है मामले की जांच एएसआई तने राव सिंह को सुपुर्द की गई है पुलिस अब उन कॉल रिकॉर्डिंग और स्क्रीन शॉट की तकनीकी जांच कर रही है जो पीड़ित ने पुलिस को दिए पुलिस यह भी पुष्टि करने में कोशिश कर रही है की क्या यह काल वास्तव में सीताराम  ने किया था या किसी ने उसके नाम का इस्तेमाल करके फिरती की मांग की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *