February 12, 2026

राजधानी सहित दो शहरों में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसी या अलर्ट हुई।

0
IMG_20250330_113658

देश में आज सुबह दो बड़े शहरों में स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच  गया धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद छात्रों पेरेंट्स और स्कूल प्रशासन में अफरातफरी  मच गई कई स्कूल खाली कराए गए और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में लगातार चौथे दिन शुक्रवार को आज 20  स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल मिले ईमेल मिलते ही कई स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षित बच्चों को घर भेज दिया गया दिल्ली पुलिस ने बम निरोधक दास्ते डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसी के साथ तलाशी अभियान और जांच अभियान शुरू कर दिया है ।

इसी तरह की घटना बेंगलुरु से भी सामने आई है जहां पर राज राजेश्वरी नगर केंगरी और आसपास के कई स्कूलों को भी शुक्रवार को बम से उड़ने की धमकी मिले ईमेल के बाद बेंगलुरु सिटी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्कूलों में सुरक्षा बलों की तैनाती की और जांच अभियान शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *