12 लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अचेत अवस्था में छोड़कर भागे।

दिल दिल देने वाली दुष्कर्म की शर्मनाक घटना राजस्थान के झालावाड़ से आई है जहां पर एक विवाहिता के साथ 12 लोगों ने दुष्कर्म किया और महिला को अचेत अवस्था में छोड़कर भाग गए, इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला को उपचार हेतु भर्ती कराया स्थिति गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल में रेफर किया गया, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला के परिचित अकलेरा के घाटोली जंगल में महिला को ले गए और एक सुनसान मकान में महिला के साथ दुष्कर्म किया और महिला को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है, महिला के पर्चा बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।