April 18, 2026

बीकानेर  रोही मिला युवक का शव हत्या की आशंका।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर के नोखा थाना इलाके में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जानकारी के अनुसार युवक का शव  थाना क्षेत्र के बंदड़ा टाट गांव के कटनी सड़क पर मार्ग पर मिला।

घटना की सूचना मिलने के बाद नोखा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आसपास के इलाके की जांच करके उसे सील कर दिया युवक का शव मिलने की जानकारी मिलने के बाद एक बार मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई  मृतक की पहचान अलाय निवासी मनीष के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन में सवार होकर आए लोग शव वहां सुनसान जगह पर डाल कर गए हैं ऐसे में पुलिस  घटना की पूरी तरीके से जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक केशव को बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। मोर्चरी के बाहर युवक के परिजन भी पहुंच गए और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *