बीकानेर ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से यात्री की मृत्यु।
बीकानेर ट्रेन में बुजुर्ग व्यक्ति की तबीयत बिगड़ने के बाद मृत्यु का मामला सामने आया है बीकानेर रतनगढ़ से बीकानेर जा रही ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग यात्री की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव बीगा बास रामसरा के पास से आपणो गांव सेवा समिति को सूचना मिली की ट्रेन में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई है सूचना पर समिति के सेवादार एंबुलेंस लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और 60 वर्षीय डूंगरराम निवासी नुवा रतनगढ़ को उपजिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया बताया जा रहा है कि डूंगर राम अपने पुत्र के साथ बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में जांच करवाने जा रहे थे और यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मृत्यु हो गई घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है