May 9, 2026

बीकानेर सट्टेबाजी साम्राज्य पर पुलिस की छापेमारी करोड़ों का हिसाब मिला।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ थाना पुलिस ने क्रिकेट की सट्टेबाजी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है गुरुवार आधी रात को हुई इस कार्रवाई ने क्षेत्र के सट्टेबाजों में हड़कंप मचा दिया पुलिस ने एक शातिर सट्टेबाज को गिरफ्तार करके उसके पास से करोड़ों रुपए का सट्टे का हिसाब बरामद किया है ।

थाना अधिकारी कश्यप सिंह को मुखबिर तंत्र के  द्वारा सूचना मिली थी कि सिंधी कॉलोनी में आईपीएल मैच पर बड़े स्तर पर सट्टा लग रहा है सूचना के आधार पर एएसआई गजेंद्र सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर रात को घेरा बंदी करके छापेमारी की पुलिस टीम को देखकर आरोपी राजन सिंधी ने घर की सीढ़िया से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस की मुस्तादी ने उसे पीछा करके दबोच लिया आरोपी के पास से पुलिस को दो स्मार्टफोन बरामद हुए जब पुलिस ने फोन की जांच की तो सट्टेबाजी की ऑनलाइन साम्राज्य का काला साम्राज्य सामने आया।

पुलिस को सट्टेबाजी वेबसाइट पर 04 राजन 22 और जटाधारी 22 के नाम से दो आईडी सक्रिय मिली आरोपी के फोन में लखनऊ सुपर जाइंट वर्सेस रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु मैच पर एक करोड़ 16 लाख 41494 का सट्टेबाजी का हिसाब मिला मामले को लेकर थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है जिसकी जांच वह खुद करेंगे इस कार्य में कांस्टेबल पुनीत की विशेष भूमिका रही जबकि हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल नरेंद्र भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *