April 29, 2026

बीकानेर सड़क हादसे में बाइक सवार की मृत्यु।

0
IMG-20250817-WA0067.jpg

बीकानेर दर्दनाक सड़क हादसे की खबर बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से जहां पर सड़क हादसे की वजह से एक परिवार की खुशियां चली गई, नोखा रोड पर हुई इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, मृतक के पुत्र सुमित गहलोत ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि घटना 16 अप्रैल रात्रि करीब 8:30 बजे की है, उसके पिता देवचंद गहलोत निवासी शिव मंदिर किसमीदेसर बीकानेर अपनी बाइक पर सवार होकर नोखा रोड पर से जा रहे थे उसी समय रॉयल एनफील्ड शोरूम के सामने, एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार में तेजी से मोटरसाइकिल चलाते हुए उनके पिता की बाइक को जोरदार टक्कर मार, जिसकी वजह से उसके पिता घायल हो गए जिनका इलाज हेतु पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां पर स्थिति गंभीर होने के कारण उनका आईसीयू में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, परिजनों के अनुसार अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। और उनके पिता की जान चली गई पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *