बीकानेर पापड़ कारखाने में लगी भीषण
बीकानेर पापड़ कारखाने में आग लगने की घटना बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र से है।
जहां पर थाने के बिल्कुल नजदीक एक घर में पापड़ कारखाने में आग लग गई आग इतनी तेजी से फेली की देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास धुएं का गुब्बार दिखने लगा।
आगजनी की घटना के बाद आसपास विनायक कॉलोनी और क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए कारखाना एक मकान में होने के वजह से आग फैलने का डर और बढ़ गया जिससे पड़ोसी मकान में रहने वाले लोग डर गए ।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गंगा शहर थाना अधिकारी परमेश्वर सुथार भी पुलिस टीम सहित मोकास्थल पर पहुंच गए और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली पुलिस ने एतिहात दिखाते हुए कारखाने के आसपास के घरों को खाली करवा दिया ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो अभी तक आग लगने के कारण मालूम नहीं चल पाया है और नुकसान का सही आकलन भी नहीं हो पाया है लाखों का माल खराब होने की आशंका है शुरुआती जांच में मामला शॉर्ट सर्किट की वजह से माना जा रहा है हालांकि पुलिस और दमकल विभाग जांच के बाद ही स्थिति साफ कर पाएंगे।