बीकानेर पुलिस ने हत्याकांड के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया।
बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बीछवाल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे ₹2000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार शोभासर तिराहे पर शाहरुख हत्याकांड के आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू नायक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पिछले करीब 2 वर्षों से फरार चल रहा था और लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा था इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल रवि घुमरिया की विशेष भूमिका रही वहीं पूरे ऑपरेशन में का निर्देशन प्रशिक्षु आईपीएस गौरव सारस्वत द्वारा की गई पुलिस अधिकारियों के निदर्शन में हुई इस कार्रवाई में जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा एडीएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौर तथा आईपीएस अनुष्का कालिया के निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया पुलिस के अनुसार ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जिले में लगातार अपराधियों की धर पकड़ जारी है और फरार आरोपियों की धर पकड़ के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
