April 25, 2026

बीकानेर 18 वर्षीय छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या की।

0
IMG-20250817-WA0159.jpg

बीकानेर शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय छात्रा ने फांसी का फदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर छा गई मृतक छात्रा के पिता सुरेंद्र ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल की शाम को जिया करीब सात 8:00 बजे अपनी कोचिंग से घर आई थी घर आने के बाद  वह सीधे अपने कमरे में चली गई रात्रि को परिजनों ने उसे खाने के लिए नीचे बुलाया तो उसने यह कहकर मना कर दिया कि अभी पढ़ाई कर रही है रात्रि में 10:00 बजे फिर उसे आवाज दी गई लेकिन उसने वही जवाब दिया परिवार ने इसे ऐसे ही सामान्य मान लिया सभी अपने कमरे में सोने चले गए सवेरे जब काफी देर तक जिया अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो आवाज देने पर भी हलचल नहीं हुई परिजनों को चिंता बढ़ गई संदेह होने पर पिता और भाई ने एक दोस्त के साथ मिलकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसते ही परिजनों के होश उड़ गए जिया पंखे के हुक से फंदे पर लटकी हुई मिली।

सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतर कर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया पुलिस ने सुरेंद्र की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है फिलहाल पुलिस छात्रा के आत्महत्या के कारण की तलाश और जांच कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *