बीकानेर पुलिस की स्पा सेंटर पर छापेमारी।
बीकानेर पुलिस अनैतिक गतिविधियों में लिप्त स्पा सेंटर की आड़ में गलत कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है इसी कड़ी में कोट गेट थाना पुलिस ने सिल्वर स्क्वायर में डिलाइट स्पा सेंटर पर स्पा सेंटर पर दबिश देकर चार लोगों को गिरफ्तार किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार स्पा सेंटर पर संदिग्ध गतिविधियों की लगातार मिल रही शिकायत के चलते कोटगेट थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की दबिश के दौरान वहां पर मौजूद चार लोगों को हिरासत में लिया गया पुलिस ने स्पा सेंटर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की और मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी जप्त की गिरफ्तार किए गए लोगों से थाने ले जा ऐपूछताछ की तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है फिलहाल पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ किया साथ ही स्पा सेंटर के संचालन लाइसेंस और उससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की है पुलिस का कहना है की जांच के आधार पर आगे की कानून कार्यवाही की जाएगी कोर्ट गेट थाना पुलिस की ओर से तीन दिन पहले भी रानी बाजार स्थित गंगोत्री परिसर के पास चल रहे एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करके चार लोगों को गिरफ्तार किया था वहीं कुछ दिनों पहले कोतवाली थाना पुलिस ने भी इसी प्रकार की कार्रवाई करके दो युवतियों वह एक युवक को विरासत में लिया था