April 26, 2026

बीकानेर बिजली कंपनी और स्थानीय लोगों में गर्मा गर्मी हुई पुलिस पहुंची मौके पर

0
IMG-20250817-WA0045.jpg

बीकानेर में बिजली विभाग के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में गर्मा गर्मी का मामला सुभाष पुरा क्षेत्र से है जहां बीकेईएस एल की टीम पुराने मीटरों को बदलने के लिए पहुंची स्थानीय लोगों ने कंपनी की इस कार्य प्रणाली का विरोध किया जिससे इलाके में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही।

मोहल्ले वासियों के अनुसार कंपनी बिना किसी और सूचना के मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू कर रही है निवासियों ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी में मीटर बदलने के नाम पर बिजली गुल की जा रही है जिससे बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लोगों का कहना था कि जब बिजली की मांग चरम पर है तब ऐसी कार्रवाई का क्या मतलब है सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा निवासियों ने पुलिस के सामने भी बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर हंगामा किया माहौल को देखते हुए कंपनी कर्मचारियों को अपना काम बीच में ही रोकना पड़ा।

विरोध की खबर सुनकर भाजपा नेता श्याम सिंह हाड़ला भी मौके पर पहुंचे उन्होंने कंपनी अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि भीषण गर्मी और हीट वेव के अलर्ट के बीच इस तरह का कार्य आमजन को प्रताड़ित करने जैसी है उन्होंने यह भी मांग की कंपनी पहले उचित व्यवस्था  करें और जनता को विश्वास में लेकर ही आगे की कार्रवाई करें हालांकि बीकेएसएल की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार कंपनी रूटिंग कार्यवाही के तहत पुराने मीटर बदल रही है फिलहाल क्षेत्र में माहोल शांत है लेकिन जनता में कंपनी के खिलाफ भारी आक्रोश है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *