बीकानेर दर्दनाक घटना मासूम को आवारा कुत्तों ने नोंचा।
बीकानेर के पांचु थाना से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर खेत में खेल रहे एक 3 साल के मासूम बच्चे को आवारा कुत्तों ने घेर लिया और जानलेवा हमला कर दिया और बच्चे को बुरी तरीके से नोच लिया। बच्चों के परिजनों ने जब बच्चे की चीज बुखार सुनी तो तुरंत दौड़े, और मासूम बच्चों को कुत्तों के झुंड से बचाया, जिसकी वजह से बच्चे की जान बची घायल बच्चे को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज हेतु ले जाया गया, घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोज है उनका कहना है कि आवारा कुत्तों की वजह से, हमेशा इस तरह की घटना का डर बना रहता है, और कई घटनाएं घट चुकी है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।