बीकानेर जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलाई गई
बीकानेर कृषि भूमि पर कब्जे को लेकर फायरिंग की घटना बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र से है जहां पर महाजन के पास शेरपुरा रेलवे अंडर ब्रिज के पास गोलियां चलाई गईं जानकारी में यह आया है कि गोलियां चलाने वाले बदमाश हरियाणा के बताए जा रहे।जिन्होंने कृषि भूमि पर कब्जे करने को लेकर महाजन के किसानों पर चलाई गोलियां। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर 6 कारतूस भी बरामद हुए घटना में तीन चार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए बताया जा रहा हैं इस घटना में
महाजन हल्का पटवारी आसाराम गोयल की कार भी मौके पर क्षतिग्रस्त हो गई
महाजन पुलिस थाने से एसआई राजेंद्र सिंह जाप्ते सहित मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। यह विवाद करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर बताया जा रहा है।