June 15, 2026

बीकानेर व्यापारी से 5:30 लाख रुपए की लूट

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र में एक दूध व्यापारी से मारपीट कर के ₹500000 छीनने की घटना सामने आई है वीडियो की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की है, मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 8 के रहने वाले भैराराम जाखड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि,13 जून की रात्रि करीब 9:30 बजे वह दूध की गाड़ी लेकर नाथवाणा से लूनकरणसर की ओर आ रहा था।रास्ते में राजपुरिया फांटा के नजदीक एक थार गाड़ी सड़क के बीचों-बीच खड़ी मिली, जिसमें कई युवक सवार थे और तेज  लाइटे जला रखी थी, और उन्होंने कथित रूप से शराब पी रखी थी, वह मेरे सामने आए और चाकू लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी, लेकिन परिवादी दी वहां से रवाना हो गया तो आरोपियों ने उसका पीछा किया, परिवादी ने आरोप लगाया है कि रोझा चौराहे पर, रेलवे फाटक बंद होने के कारण आरोपियों ने उसे पर हमला बोल दिया मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया आरोप यह है की मारपीट के दौरान गाड़ी में रखी दूध की बिक्री की रकम 5:30 लाख रुपए आरोपी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके मामले की जांच एएसआई हीरालाल को सुपुर्द की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *