June 20, 2026

दुखद घटना रेल हादसा बीकानेर की एक महिला सहित चार लोगों की मृत्यु।

0
IMG_20260615_124428.jpg

दर्दनाक दुखद घटना राजस्थान के धौलपुर से है जहां पर एक दुखद घटना घटित हुई मिली जानकारी के अनुसार खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में मोबाइल फटने और आग लगने की अफवाह के कारण रविवार शाम करीब 4:15 बजे हेतमपुर और धौलपुर स्टेशन के बीच बड़ा हादसा हो गया। अफवाह से घबराए यात्री चेन पुलिंग होने पर ट्रेन से नीचे उतर गए, जिसके बाद वे दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु हो गई।

मृतकों में बीकानेर (राजस्थान) निवासी बिरमा देवी (60), आगरा (यूपी) निवासी शकुंतला सिंह (60), आफरीन (35) और उनका 4 वर्षीय बेटा असद शामिल हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मामले की जांच के लिए 6 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जो प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *