June 21, 2026

बीकानेर पुलिस ने महिला के कब्जे से हजारों नशीली गोलियां बरामद की।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के खाजूवाला थाना पुलिस वह औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए, एक महिला के पास से अवैध नशीली गोलियां 13 हजार 300 जप्त कि है।

जानकारी के अनुसार खाजू वाला थाना पुलिस को अवैध नशीली गोलियां भंडारण की सूचना मिली इसके बाद खाजूवाला थाना पुलिस ने तावनिया कॉलोनी में एक मकान में छापेमारी की,कार्रवाई के दौरान महिला अंजू देवी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशे के रूप में उपयोग की जाने वाली जॉन डियर कैप्सूल और संतरी गोलियां बरामद हुईं पुलिस नशीली गोलियां जप्त की और आगे की कार्रवाई और जांच शुरू की, पुलिस ने बताया कि अवैध नशीली गोलियां के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है, और इस मामले में बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावनाहै।

इस कार्रवाई को खाजूवाला सीओ प्रशिक्षु आरपीएस गौरव सारस्वत के निर्देशन में की गई।खाजूवाला थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के नेतृत्व में पुलिस और ड्रग्स विभाग की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन को अंजाम दिया।कार्रवाई में एएसआई श्रवण राम,महिला कॉन्स्टेबल प्रियंका,जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी शेखर चंद चौधरी और नरोतमदेव बारोठिया भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *