June 14, 2026

बीकानेर मां बेटी पर पड़ोसियों ने किया हमला।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

मारपीट की वारदात बीकानेर की गंगा शहर थाना क्षेत्र से है जहां पर सर्व सिद्धि नगर क्षेत्र में आपसी रंजीश और पुरानी कहां सुनी को लेकर एक हिंसक घटना सामने आई है, यहां पर एक बुजुर्ग माता और बेटी पर पड़ोस में रहने वाले करीब 6 जनों ने लोहे के पाइप, लाठियों और धारदार कस्सी (फावड़े) से जानलेवा हमला कर दिया,

इस हमले में बुजुर्ग माता का हाथ बीच में से कट गया, जिसको बचाने के लिए डॉक्टर ने 13 टांके लगाए दोनों मां बेटी को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया,गंगाशहर थाना पुलिस ने विवाहिता की  रिपोर्ट के आधार पर नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर विधिक अनुसंधान शुरू कर दिया है।

गंगा शहर थाना पुलिस के अनुसारमूल रूप से जसरासर क्षेत्र की निवासी और वर्तमान में सर्वसिद्धि नगर (गंगाशहर) में रह रही पीड़िता विमला (उम्र 32 वर्ष) पत्नी अशोक बिश्नोई ने अपने भाई रिछपाल के साथ थाने उपस्थित होकर इस खौफनाक वारदात की लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई है। विवाहिता ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 जुन को रोजाना की तरह वह अपने घर में कार्य कर रही थी,इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस में रहने वाला हनुमान पुत्र लेखराम भाम्भू, उसकी दो बहनें संतोष व राजेश्वरी, उसकी भांजी चंद्रकला और अशोक पुत्र लेखराम एक राय होकर, हाथों में लाठियां, लोहे के पाइप और धारदार कस्सी लेकर उनके घर के भीतर जबरन घुस आए और आते ही अंधाधुंध गालियां देना शुरू कर दिया।आरोपी चंद्रकला ने लोहे के भारी पाइप व सरिये से विमला और उसकी माता मुमा देवी को जान से मारने की नीयत से पीटा, जबकि अशोक ने थप्पड़ों और मुक्कों से दोनों महिलाओं को अधमरा कर दिया मां बेटी की आवाज सुनकर जब आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने हथियार लहराते हुए सभी को धमकाया और कहने लगे हम इनको मार कर ही छोड़ेंगे, और जो भी आ गया या उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे,हमलावरों के भागने के बाद विमला का भाई रिछपाल दोनों लहुलूहान महिलाओं को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचा, जहां उनका  उपचार जारी है। गंगा शहर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *