May 31, 2026

बीकानेर महिला डॉक्टर से मारपीट के मामले में मामला दर्ज हुआ।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

खबर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में हुए हंगामा को लेकर है पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी के दौरान एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट और अव्यवहार की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मिली रिपोर्ट के अनुसार जनरल सर्जरी विभाग के रेजीडेंट डॉक्टर प्रतिभा अरोड़ा ने अस्पताल प्रशासन को दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी ड्यूटी 29 में की रात्रि 8:00 से 30 में की सुबह 8:00 बजे तक ट्रॉमा सेंटर में थी इसी दौरान 30 में को करीब 1:30 बजे सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला मरीज उपचार के लिए उनके पास ट्रॉमा सेंटर पहुंचती , रिपोर्ट के अनुसार उपचार के बाद डॉक्टर प्रतिभा एक अन्य मरीज की सिटी स्कैन रिपोर्ट देखने के लिए कंसल रूम में गई थी आरोप है कि उक्त महिला मेरी बिना अनुमति प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश कर गई और चिकित्सा के कार्य में बाधा पहुंचने लगी डॉक्टर द्वारा बाहर जाने के लिए कहाँ पर महिला ने गाली गलौज शुरू कर दी और धक्का मुक्की करते हुए हमला कर दिया हमले में डॉक्टर के चेहरे और नाक पर और हाथ पर चोट लगी और रक्त बहने लगा रिपोर्ट में बताया गया है की घटना के बाद वह बेहोश हो गई जिन्हें  सहयोगी डॉक्टर ने संभाला घटना के बाद मौजूद लोगों में न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉक्टर ईशाग गुलाटी डॉक्टर विवेक सैनी रेडियोग्राफर मोहसिन रेडियोग्राफर नीरज तथा आर्थोपेडिक विभाग के डॉक्टर निखिल शर्मा शामिल है ।

सूचना मिलने पर पीबीएम अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बीछवाल थाने में रिपोर्ट दी पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया है मामले की जांच उप निरीक्षक वेदपाल को सुपुर्द की गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *