May 31, 2026

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया।

0
IMG_20260531_162440.jpg

राजस्थान में मौसम का मिजाज बदला हुआ है पिछले दिनों से लगातार तेज पड़ रही भीषण गर्मी में अब थोड़ी बहुत राहत मिली है क्योंकि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश और आंधी की गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिली है मौसम विभाग के आईएमडी के अनुसार रविवार को 31 मई को राजस्थान कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है, मौसम विभाग ने आज रविवार को 4:00 बजे अगले तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके तहत बीकानेर फलोदी नागौर जोधपुर, कुचामन और डीडवाना जिलों में अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके तहत 60 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार की हवाएं चलने की उम्मीद है, साथ ही इन क्षेत्र में धूल भरी आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात, और कहीं कहीं पर ओले गिरने की संभावना है। वही गंगानगर जयपुर, चूरू और जैसलमेर में गतिविधियां तेज होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *