बीकानेर मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्वागत सत्कार हुआ।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज नाल एयरपोर्ट पर पहुंच गए, उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों जन प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया, मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखा गया भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि, मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा गजेंद्र सिंह खींवसर, ताराचंद सारस्वत विश्वनाथ मेघवाल जेठानंद व्यास अंशुमान सिंह भाटी,
बीजेपी प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, सुमन छाजेड़, पूर्व जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी, विजय आचार्य, सत्यप्रकाश आचार्य, कैलाश विश्नोई, मोहन सुराणा, मनीष सोनी, कमल गहलोत, श्याम चौधरी एवं नरेश नायक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बीकानेर आगमन पर शुभकामनाएं दीं।