May 25, 2026

बीकानेर एसीबी की बड़ी कार्रवाई 20 हजार की रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया।

0
IMG_20260525_185032.jpg

बीकानेर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो इकाई ने श्रीगंगानगर के घड़साना मंडी में थाने में ट्रेप की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में एसीबी की टीम ने  थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर रामेश्वर लाल बिश्नोई को रंगे हाथों 20000 की रिश्वत लेते एसीबी टीम ने दबोच लिया।

एसीबी के विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रामेश्वर लाल एक मुकदमे में आरोपी को निर्दोष साबित करके FR लगाने के एवज में ₹20000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया उसने FR लगाने के लिए पहले ₹50000 की रिश्वत मांगी थी लेकिन ₹20000 में सौदा तय हुआ और परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में की और  एसीबी ने सत्यापन करवाया इसके बाद आरोपी सब इंस्पेक्टर₹20000 में काम करने पर सहमत हो गया सोमवार को परिवादी से 20000 की रिश्वत लेते ही एसीबी  ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जाएगी जांच एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक सुनीता श्रीवास्तव  के सुपरविजन में की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *