बीकानेर नहर में डूबने से युवक की मृत्यु कोडमदेसर दर्शन करने गया था
बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्र में शोभासर फिल्टर प्लांट के नजदीक शनिवार को नहर में नहाने के दौरान डूबे हुए युवक का शव रविवार को की सुबह रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिया युवक अपने दो दोस्तों के साथ कंडोमदेसर क्षेत्र से घूम कर लौट रहा था तभी रास्ते में नहर किनारे नहाते समय यह है दर्दनाक घटना घटित हो गई घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार में शोक की लहर छा गई ।
जानकारी के अनुसार माता रेल कॉलोनी बीकाजी फैक्ट्री के पीछे निवासी विक्रम सिंह 28 पुत्र चंद्र सिंह शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कंडोमदेसर मंदिर में दर्शन करने गया था वहां से वापसी करते समय तीनों दोस्त शोभासर फिल्टर प्लांट के नजदीक से गुजर रही नहर के किनारे रुक गए गर्मी की वजह से तीनों दोस्त नहर के ठंडे पानी में नहाने उतरे और इस दौरान नहाते समय विक्रम का पैर फिसलने के कारण अचानक गहरे पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया दोस्तों ने उसको बचाने की कोशिश की लेकिन वह देखते-देखते आंखों के सामने गहरे पानी में चला गया घटना की सूचना मिलते ही बीछवाल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम साथ में खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार तुरंत ही मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से शनिवार की दोपहर देर रात तक विक्रम की तलाश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सफलता मिली नहीं रविवार की सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू किया और रेस्क्यू टीम को नहर में एक शव तैरता दिखाई दिया जिसको क्रेन और रसी की सहायता से बाहर निकल गया घटनास्थल पर मौजूद बीछवाल थाने के एएसआई गोपाल मीणा ने मृतक के शव की पहचान विक्रम सिंह के रूप में होने के बाद उसको तुरंत पीबीएम अस्पताल अस्पताल में डॉक्टरों की जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया पुलिस ने इस संदर्भ में मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।