शराब की दुकान पर झगड़ा हुआ दुकानदार के साथ मारपीट की कपड़े फाड़े।
बीकानेर के डूंगरगढ़ थाना इलाके में एक भी दुकान में बीयर मांगने पर दुकानदार को मना करना भारी पड़ गया और उसके साथ मारपीट की गई इसके बाद परिवादी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है थाना अधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि ओमपुरा बिदासर निवासी सवाई सिंह पुत्र धने सिंह राजपूत ने जाखासर निवासी सवाई सिंह सीताराम सहीराम जाट के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया।
परिवादी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दोपहर 12:00 गया जाखासर मैं अपनी शराब की दुकान में बैठा था तो आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी दी कुछ ही देर में सभी आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर आए और जबरदस्ती ठेके में घुसकर फ्रिज खोलकर बियर की बोतल निकालने लगे आरोपियों ने अपने गांव में ठेका चलाने पर मुफ्त बियर देने की धमकी दी विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की उसके कपड़े भी फाड़ दिए और सर पर चोट मारी तभी एक ग्रामीण वहां जाकर उसने बचाया आरोपी बियर की बोतल और सोने का मादलिया छीन कर लें गये पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हड कांस्टेबल संदीप कुमार को सुपुर्द की है।