July 23, 2026

बीकानेर पुलिस की ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई 22 हजार गोलियां पकड़ी।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ अभियान के तहत गंगा शहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है कांस्टेबल मुखराम को सूचना मिली थी कि एक घर में बड़ी संख्या में नशे के कैप्सूल और गोलियां है जहां पर पुलिस ने छापेमारी की तो प्रीगोबिलन और टेमटाडोल फार्मूला की दवाइयां पुलिस को मिली पुलिस के अनुसार यह दवाइयां सामान्य तौर पर पेन किलर और एमरजैंसी मेडिसिन के लिए इस्तेमाल की जाती है लेकिन लगातार इस्तेमाल से इसकी लत लग जाती है

थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के अनुसार घडसीसर रोड पर एक मकान में 22000 गोलियां और कैप्सूल मिले उन्होंने बताया कि शुरुआत की जांच में सामने आया है कि यह दवाइयां मकान मालिक की नहीं थी मकान का एक हिस्सा दो युवकों को किराए पर दे रखा है जिनके पास से यह अवैध गोलियों का स्टाक मिला है उन्होंने बताया कि एक युवक अभिषेक फरार चल रहा है जबकि दूसरा युवक विपिन जोशी मकान में ही मिला था ड्रग इंस्पेक्टर की ओर से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच पड़ताल में जुटी हुई है और फरार आरोपी अभिषेक की तलाश कर रही है अब तक जांच में यह भी सामने आया है किएक आरोपी सादुलगंज स्थित एक मेडिकल स्टोर पर कर्मचारी रह चुका है और अलग-अलग मेडिकल स्टोर के जरिए इन दवाइयां की सप्लाई करने का कार्य कर रहा था पुलिस के अनुसार फरार युवक की गिरफ्तारी के बाद इस अवैध दवा सप्लाई गैंग से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *