May 6, 2026

बीकानेर जिला कलेक्टर कार्यालय में बम होने की धमकी मिली जांच एजेंसी अलर्ट हुई पुलिस प्रशासन अलर्ट,

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर में बम की धमकी का सिलसिला लगातार जारी है आज फिर बीकानेर में कलेक्ट्रेट कार्यालय में बम की धमकी का ईमेल मिला जिसके बाद हड़कंप मच गया, सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसी तुरंत अलर्ट हो गई और पूरे परिसर को खाली करवाया जा रहा है, सूचना मिलने के बाद एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर तुरंत पहुंच गए और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई, ईमेल में कलेक्ट्रेट कार्यालय में 16 बम होने का दावा किया गया और दोपहर को धमाके की चेतावनी दी गई, इस सूचना के बाद प्रशासन ने तुरंत ही सर्च अभियान शुरू कर दिया, जिला कलेक्टर ने निशांत जैन के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच किए जा रही है और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा कहा कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है पुलिस अलर्ट है सुरक्षा एजेंसीया जांच कर रही है एसओपी के तहत कार्यवाही की जा रही है। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंच चुका है फिलहाल पूरी जांच की जा रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *