बीकानेर तेज गर्मी की मार और पानी की किल्लत से लोग बेहाल।
बीकानेर शहर में 17 अप्रैल से शुरू हुई नहरबंदी का प्रकोप अब लगातार देखने को मिल रहा है चारों ओर पानी की किल्लत और बढ़ती तेज गर्मी की वजह से लोग बेहाल है पानी की कटौती के चलते लोगों को पानी के लिए इधर-उधर हाथ पांव मारने पड़ रहे हैं वही पानी सप्लाई करने वाले टैंकर वालों की चांदी ही चांदी हो गई है प्रशासन द्वारा तय की कीमत के बावजूद टैंकर वाले मुंह मांगे दाम उपभोक्ताओं से वसूल कर रहे हैं जिसकी वजह से आम आदमी टैंकर मंगवा भी नहीं सकता, और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं, लोग अपने क्षेत्र में पानी सप्लाई की बारी का इंतजार करते हुए अपना समय व्यतीत कर रहे हैं।