बीकानेर पुलिस ने शातिर वाहन चोरों को पकड़ा मोटरसाइकिलें बरामद की।
बीकानेर के कोर्ट गेट थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है पुलिस ने वाहन चोरों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की है आरोपियों से अनुसंधान के आधार पर अन्य घटनाओं के संबंध में पुलिस जानकारी हासिल कर रही है ।
थाना अधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के अनुसार मुखबिर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई पुलिस ने नत्थू सर निवासी 26 वर्षीय जय सांखला उर्फ जयकिशन और मुकेश बन को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपियों ने शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से अलग-अलग तारीखों में मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया पुलिस के अनुसार आरोपीयों के कब्जे से अब तक चोरी की गई सात मोटरसाइकिल है जप्त की जा चुकी है बरामद वाहनों के संबंध में अनुसंधान और सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है आरोपीयों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।
