बीकानेर धमकी से परेशान होकर व्यक्ति ने आत्महत्या की।
बीकानेर के बजू थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने की घटना अब कानूनी मोड़ ले चुकी है मृतक की पत्नी ने पुलिस को रिपोर्ट मै हैरान करने वाले खुलासा करते हुए बताया कि कैसे एक बाहरी व्यक्ति के दखल और धमकियां ने उसकी पति को आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया पीड़िता के अनुसार उसकी ननंद अपने पति से अलग होकर काफी समय से बीकमपुर अपने मायके में ही रह रही थी।
इस दौरान उसके पोकरण के नोख गांव निवासी लियाकत खा से अवैध संबंध हो गए आरोप है कि लियाकत खान दबंग पर्वती का है और वह अक्सर घर आकर ननंद को अपने साथ ले जाने के लिए दबाव बनाता था और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देता था रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीने पहले जब ननद के पति को उसे लेने के लिए बुलाया तो तब लियाकत खान ने घर में घुसकर धक्का मुक्की कि उसने साबिर खान मर्तक को सरे आम धमकी दी कि वह उसकी बहन को जबरदस्ती ले जाएगा अगर दोबारा दीखाई दिया तो अंजाम बुरा होगा ।
इस घटनाक्रम के बाद साबिर गहरा मानसिक तनाव महसूस करने लगा और समाज में इज्जत जाने का डर सता रहा था पीड़िताने बताया कि करीब 10- 15 दिन पहले जब साबिर नोख गांव की तरफ गया तो रास्ते में लियाकत की मां जन्नत ने उसे रोका उसने साबिर के साथ लड़ाई झगड़ा किया और उसे समाज से बहिष्कृत करने की धमकी दी इस अपमान के कारण साबीर टूट गया घटना के दो दिन बाद 20 अप्रैल को लियाकत फिर साबिर के घर आया पत्नी के सामने उसने साबिर को चुनौती दी कि वह जल्द ही उसकी बहन को उठाकर ले जाएगा इस धमकी में साबिर को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, इसके बाद 22 अप्रैल को साबीर ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बज्जू थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी की रिपोर्ट पर लियाकत खां, जन्नत और ननद के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब कॉल डिटेल्स और गवाहों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है