April 15, 2026

बीकानेर व्यक्ति पर लोहे की राड से हमला किया अस्पताल में इलाज हेतु ले जाएगा।

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति पर लोहे की रोड से हमला करने का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार सड़क पर भवन निर्माण सामग्री बिक्री होने के कारण आपसी विवाद हो गया जिसकी वजह से एक होटल व्यवसाई बुरी तरीके से घायल हो गए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोहे की राड से हमला करने वाले पिता पुत्र को राउंडअप किया।

मामला नया शहर थाना क्षेत्र के स्वामियों का मोहल्ला का है जहां पर हरि हेरिटेज के पास सड़क पर बजरी और निर्माण सामग्री बिखरी हुई थी, होटल व्यवसाई भवन संचालक संजय व्यास ने पड़ोसी देवकिशन मुंदड़ा वह उनके बेटे को बजरी किनारे करने के लिए कहा था की रास्ता अवरुद्ध न हो, और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में माहौल गर्म हो गया, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार देवकिशन मून्दड़ा और उनके बेटे ने आव देखा न ताव और लोहे की रॉड निकालकर संजय व्यास के सिर पर जोरदार वार कर दिया। हमले में संजय व्यास बुरी तरह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। उन्हें तुरंत नजदीकी सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया

मामले की सूचना मिलते ही नया शहर थाना से पुलिस की टीमों के पर पहुंची और स्थिति तनाव पूर्ण देखते हुए पिता पुत्र को हिरासत में लिया, और थाने ले गई, इसके बाद दोनों पक्षों के लोग थाने पर इकट्ठा हो गए, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *