बीकानेर रोड पर फाटे के पास, पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव जांच में जुटी पुलिस।
बीकानेर के गंगा शहर थाना क्षेत्र में नोखा रोड के उदारामसर फाटे के पास एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है युवक का शव गोचर भूमि में एक पेड़ पर फंदे पर लटकता हुआ मिला, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा क हो गई घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सामाजिक सेवा संस्थान खादिम खिदमतगार सोसायटी वह असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं के सहयोग से दपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है
गंगाशहर पुलिस थाने के परमेश्वर सुथार, हरसुखराम और रामनिवास सहित टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया
फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी हुई है, पुलिस मृतक के पास मिले सामान और उसकी कद काठी और हुलये के अनुसार उसके पहचान के प्रयास कर रही है, पूरा खुलासा पोस्टमार्टम और पहचान के बाद ही होगा,