April 15, 2026

बीकानेर अनेतिक गतिविधि पर पुलिस की कार्रवाई 8 को पकड़ा

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर में पुलिस लगातार अनैतिक गतिविधियों और संदिग्ध ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है और यह अभियान लगातार जारी है इसी कड़ी में नापासर थाना पुलिस ने एक कूलर फैक्ट्री के पीछे चल रहे संदिग्ध ठिकाने पर छापा मार कर 8 लोगों को हिरासत में लिया है ।

नापासर थाना अधिकारी सुषमा शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की टीम शाम के समय क्षेत्र में ग्रस्त कर रही थी इसी दौरान  हिम्मतासर की रोही में स्थित एक कूलर फैक्ट्री के पीछे सुने स्थान पर कुछ संदिग्ध हलचल नजर आई पुलिस की टीम ने जब मौके पर छापेमारी की तो वहां पर महिलाएं और पुरुषों  संदिग्ध अवस्था में मिले पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को राउंडअप किया इसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे शुरुआती जांच में सामने आया है कि इनमें कुछ लोग बीकानेर के सागर और गंगा शहर क्षेत्र के रहने वाले हैं पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 के तहत मामला दर्ज किया और थाने लाकर पूछताछ  शुरू की जानकारी में बता दें कि लगातार पुलिस ऐसी गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है पिछले दिनों में जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस कोतवाली थाना पुलिस कोर्ट गेट थाना पुलिस लगातार ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर छापेमारी करके कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *