July 23, 2026

बीकानेर व्यापारी के मुनीम के साथ लाखों की लूट

0
IMG-20250817-WA0112.jpg

बीकानेर के बीछवाल थाना क्षेत्रसे लाखों की लूट का मामला सामने आया है घटना शुक्रवार सुबह 11:30 के करीब बताई जा रही है मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में फर्म बृजमोहन बृज बल्लभ के मुनीम दुलाराम के साथ लूट की घटना घटित हुई पुलिस के अनुसार मुनीम दुलाराम के साथ दुकान में काम करने वाला पलदार मंडी स्थित एसबीआई बैंक से करीब साढे चार लाख रूपए निकाल कर दुकान की ओर लौट रहा था इसी समय रास्ते में बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों ने नकद से भरा बैग छींन कर  फरार हो गये घटना के बाद मंडी क्षेत्र में हड़कंप मच गया घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं जिसमें बाइक सवार दो युवक नजर आ रहे हैं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *