राजधानी में एनकाउंटर में चार गैंगस्टर ढेर।
दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई गैंगस्टर के खिलाफ की है रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के रोहिणी में एक बड़ा एनकाउंटर किया गया है पुलिस ने एनकाउंटर में चार गैंगस्टर को ढेर कर दिया है मुठभेड़ में गैंग का सरगना रंजक पाठक भी मार गया है सिग्मा गैंग से जुड़े यह सभी गैंगस्टर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं यह सभी आरोपी बिहार में कई जघन्य मामलों में वांटेड थे दिल्ली पुलिस को रोहिणी में इनकी मौजूदगी की सूचना मिली थी यह ऑपरेशन बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन था।