एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की जहरीला पदार्थ पीकर अहमदाबाद में।
सामूहिक आत्महत्या का मामला अहमदाबाद जिले के बवाला क्षेत्र से है जहां रविवार को एक दुखद हादसा हुआ और एक ही परिवार के पांच लोगों पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों ने कथित रूप से जहरीला तरल पदार्थ पीकर आत्महत्या कर ली बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से ढोलका के रहने वाले थे और बावला में किराए के मकान में रह रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया और मामले में आगे की जांच शुरू की आत्महत्या किन कारणों से की यह पता लगाने में जुट गई है।