बीकानेर ई-मित्र संचालक से मारपीट की रुपए लूटे पुलिस ने पकड़ा
बीकानेर के नोखा कस्बे में ईमित्र संचालक से करीब ढाई लाख रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है कार्यवाही नोखा पुलिस की टीम द्वारा की गई इस संबंध में 19 जनवरी को परिवादी रवि शर्मा ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि 18 जनवरी की शाम को वह अपने ईमित्र केंद्र से थेले में करीब 255000 लेकर घर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में आरोपी एक कार लेकर आए और उसकी स्कूटी के आगे लगा दी जिसके बाद गाड़ी से चार आदमी उतरे और उसे पर लोहे के सरीये से हमला कर दिया परिवादी ने बताया कि आरोपी के पास ईमित्र के 2 लाख 55000 रुपए थे जिनको छीन कर ले गए पुलिस की टीम द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई और पुलिस ने पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया वह एक आरोपी को और गिरफ्तार किया है।
