सरकारी महिला टीचर कर रही थी यह गंदा काम।
Bikaner news ATN/एक चौंकाने वाला मामला राजस्थान के अलवर जिले के बानासुर से है जहां पर एक महिला अध्यापिका चेतना गुप्ता ने एक युवक को झुठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर सालों तक लाखों रुपए वसूल किया पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देशन में बानासुर थाना पुलिस ने इस हनी ट्रैप रैकेट का पर्दा पास करते हुए महिला आरोपी को 5 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया आरोपी महिला शिक्षा विभाग में अध्यापिका है और पिछले 6 वर्षों से पीड़ित परिवार को मानसिक प्रताड़ित कर रही थी ।
शिकायतकर्ता ने 23 जून 2025 को इस बात की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी कि आरोपी महिला ने युवक को अपने घर शालीमार अलवर बुलाया और फिर झूठे दुष्कर्म के केस में फंसने की धमकी देकर बड़ी रकम मांगने लगी परिवार डर के मारे बार-बार रुपए देता रहा लेकिन महिला की मांग कम नहीं हो रही थी 25 लाख तक की ब्लैकमेलिंग की रकम पुलिस जांच में सामने आई है साल 2019 से अब तक महिला ने 25 लाख रुपए अलग-अलग टुकड़ों में वसूल कर चुकी है ।
यह रकम कभी कैसे वापस लेने तो कभी थाने या कोर्ट में फसाने के बचने के नाम पर ली गई पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया ।
पुलिस अब महिला के मोबाइल और बैंक खाते की जांच में जुटी है और पूरी साजिश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।