February 12, 2026

मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत हो रही थी इंसानियत एक बार फिर शर्मसार।

0
IMG_20250627_123607

Bikaner news ATN/इंसानियत को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली एक शर्मनाक घटना राजधानी जयपुर से है जहां पर एक पिता अपनी ही 8 और 10 साल की मासूम बेटियों को अपनी हवस का शिकार बना रहा था आरोपी पिता पिछले 4 साल से अपनी बेटियों के साथ दुष्कर्म कर रहा था मां ने शुरुआत में इसका विरोध किया लेकिन समाज की बदनामी की डर से चुप रही और अपनी बेटियों पर यह अत्याचार होता देखती रही एक बार जब दोनों बेटियों के पेट में दर्द की शिकायत हुई तो मां उनको अस्पताल लेकर गई डॉक्टरों को शक होने पर उन्होंने एक एनजीओ को इस बात की सूचना दी गो की महिला अधिकारियों ने मां से बात की लेकिन मां ने बदनामी और आर्थिक तंगी का हवाला देकर किसी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया और उसने पति को डांट कर सुधारने की बात कही डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आसरा फाउंडेशन के जरिए एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन को इस मामले की जानकारी मिली एनजीओ ने इस बात की सूचना पुलिस को दी और चित्रकूट। थाने के SHO अंतिम शर्मा ने हिडन कैमरे के साथ बच्चियों और उनकी मां की काउंसलिंग कार्रवाई बच्चियों ने पूरी आप बीती घटना सुनाई जिसके बाद मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि भी हुई एस एच ओ अंतिम शर्मा ने सदर थाने में आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *