पत्नी को प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद गुस्साए पति ने काट दी पत्नी की नाक और फिर,,
Bikaner News ATN/हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई हरियाणा थाना क्षेत्र से है जहां पर देवरिया गांव में पति ने चरित्र के शक के चलते अपनी पत्नी की नाक काट दी जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया पत्नी बार-बार मायके का बहाना करके अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी की नाक काट दी पत्नी का किसी सूरज नाम के लड़के से अफेयर था इसकी वजह से जब पत्नी ने फिर से मायके जाने की जिद की तो पति ने गुस्से में अपनी पत्नी की नाक की काट दी पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ लिया था जिसके बाद उसकी नाक दांतों से काट दी आनंन फानन में महिला को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है इस घटना का खौफनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है घटना के बाद प्रेमी ने फौरन प्रेमिका की कटी हुई नाक को डिबी में रखा और महिला को लेकर थाने आ गया महिला ने पुलिस से अपनी शिकायत की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया इसी के साथ महिला को इलाज के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जानकारी में बता दें कि व्यक्ति रामखेलावन की शादी पूजा से 10 साल पहले हुई थी दोनों के दो बच्चे भी हैं लेकिन पूजा का प्रेम अफेयर गांव के ही एक लड़के सुशील कुमार से चल रहा था।