फेमस मॉडल की गला रेत कर हत्या ।
Bikaner News ATN/फेमस मॉडल की हत्या की खबर हरियाणा के सोनीपत से है जहां पर मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी की गला रेत कर हत्या कर दी गई, मॉडल का शव गांव खांडा के नजदीक रिलायंस नहर से बरामद किया गया, मॉडल शीतल पानीपत की रहने वाली थी और शनिवार को शूटिंग हेतु निकली थी घर से उसने बहन को फोन करके यह भी बताया था कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी पीट रहा है, और जबरदस्ती ले जा रहा है, रविवार को आरोपी की कार नहर से बरामद की गई और युवक को भी बचाया गया, लेकिन शीतल का कोई अता पता नहीं था फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।