April 22, 2026

बीकानेर सड़क दुर्घटना में घायल युवक के पास से मिली करोड़ों की हेरोइन।

0
IMG_20260422_100409.jpg

बीकानेर के बॉर्डर क्षेत्र पुगल थाना इलाके में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में सुरक्षा एजेंसीयो के होश उड़ा दिए पुलिस को सूचना मिली पुगल से खाजूवाला रास्ते पर एक युवक लहू लोहन हालत में बेहोश पड़ा है ।

पुलिस ने इंसानियत के नाते युवक को अस्पताल पहुंचाया लेकिन जब उसकी दुर्घटना ग्रस्त स्कूटी की जांच की गई तो स्कूटी में सफेद पैकेट में मौत का सामान देखकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई

पुगल थाना अधिकारी समरवीर सिंह के अनुसार पुलिस ने  स्कूटी को जब थाने लाकर जांच की तो डिग्गी में पीले रंग के बड़े पैकेट मिले इन पकेट के अंदर 27 छोटे पैकेट थे जिनमें 14 किलो हेरोइन भरी हुई थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 70 करोड रुपए बताई जा रही है।

घायल हुआ की पहचान खेताराम उम्र 22 वर्ष  पाली निवासी के रूप में हुई वह सुबह खाजू वाला से निकाला और पुगल के पास किसी पशु से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गया फिलहाल में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में अचेत अवस्था में भर्ती है पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पाली का रहने वाला यह युवक बॉर्डर क्षेत्र में क्या कर रहा था और यह करोड़ों की ड्रग्स उसे किसने सुपुर्द की शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसी ड्रोन ड्रॉपिंग का मामला मान रही है इतनी बड़ी मात्रा में हीरोइन मिलने के बाद बीएसएफ के आला अधिकारी भी पुगल पहुंच गए पुलिस और अन्य एजेंसीया युवक के मोबाइल रिकॉर्ड और संपर्क को खंगाल रही है हालांकि इस मामले में मामला अभी तक दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि पुलिस युवक के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *