महिला ने बच्चे को बस में जन्म दिया और बाहर फेंक दिया।
हैरान करने वाली घटना महाराष्ट्र के परभणी से जहां पर एक मां ने अपनी ममता का ही गला घोंट दिया महिला की उम्र 19 साल थी उसने चलती बस में एक बच्चे को जन्म दिया और कथित तौर पर बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया अधिकारियों के अनुसार इस घटना में एक शख्स महिला के साथ थाजो उसे खुद को उसका पति बता रहा था बस से बाहर फैंक जाने के बाद बच्चे की मृत्यु हो गई।
घटना मंगलवार सुबह 6:30 बजे पाथरी सेलू रोड पर हुई घटना तब सामने आई जब एक शख्स ने देखा कि बच्चे को कपड़े में लपेटकर खिड़की से बाहर फेंका जा रहा है बाद में पूछताछ करने पर महिला और शख्स ने बताया कि खिड़की से उल्टी की थी दोनों की पहचान रितिका धरे और अल्ताफ शेख के रूप में हुई जो पुणे से परभणी जा रहे थे वह वह संत प्रयाग टवलर्स की स्लीपर बस के द्वारा यात्रा कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि रितिका व अल्ताफ शेख के साथ यात्रा कर रही थी उसने बच्चे को जन्म दिया हालांकि कपल ने बच्चे को कपड़े में लपेटकर वहां से बाहर फेंक दिया बस के ड्राइवर ने खिड़की से कुछ फेक जाने पर ध्यान दिया जब उसने अल्ताफ को इस बारे में पूछा तो आरोपी ने कहा पत्नी ने बस यात्रा के कारण उल्टी की थी।
पुलिस ने बताया कि एक सतर्क निवासी नागरिक ने बस से फेंकी गई वस्तु की जांच की और चौंकाने वाला मामला पाया एक बच्चा था उसने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी पुलिस सूचना पर एक गसती की दल ने बस का पीछा किया और कपल को गिरफ्तार कर लिया दंपति ने बच्चे को बस से बाहर फेंकने की बात कबूल की और कहा कि वह बच्चे को पालने में असमर्थ थे पुलिस ने बताया कि दंपति परभणी के रहने वाले हैं पिछले डेढ़ साल से पुणे में रह रहे हैं दोनों ने दावा किया कि वह शादीशुदा है लेकिन दस्तावेज दिखाने में असफल रहे विरासत में लेने के बाद पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया इलाज के लिए