बीकानेर बुजुर्ग दंपति के परिजनों ने मोर्चरी के बाहर लगाया धरना।
बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में कल मंगलवार को घर में एक बुजुर्ग दंपति के शव मिलने को लेकर अब परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है बुधवार सुबह 11:30 बजे से परिजन शव लेने से इनकार करते हुए मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए परिजनों के अनुसार जब तक पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं करती वह लोग मृतकों के शव नहीं उठाएंगे और ना ही अंतिम संस्कार करेंगे मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाइश करने का प्रयास कर रहे हैं परिजनों ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित हत्या है पुलिस के अनुसार जांच के सभी पहलुओं पर कार्य किया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।