बीकानेर आ रही बस में यात्री की अटैची से लाखों रुपए नगदी वह 15 तोले सोने के जेवर चोरी।
बड़ी खबर रोडवेज बस में यात्रा करने के दौरान चोरी को लेकर है जानकारी के अनुसार राजस्थान पथ परिवहन निगम की सांचौर से बीकानेर आ रही एक रोडवेज बस में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है यात्रा के दौरान महिला यात्री की अटेची से करीब 6 लाख रुपए नगद और लगभग 15 तोला के सोने के जेवरात चोरी हो गई ।
मामला शेरगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया गया है पीड़िता शोभा कंवर पत्नी खुशाल सिंह राजपुरोहित निवासी ग्राम साई शेरगढ़ अपने मायके गांव राम जी का गोल तहसील गुढ़ामालानी से अपने ससुराल लौट रही थी उनके साथ उनकी भतीजी पिंटू कंवर भी थी सवेरे 7:00 बजे फलोदी की रोडवेज बस में सवार होकर यात्रा शुरू की बस में अधिक भीड़ होने के कारण कंडक्टर के कहने पर दोनों ने अटैची को बस के फाटक के पीछे वाली सीट के नीचे रख दिया और खुद पीछे की सीट पर बैठ गई लेकिन बस दोपहर को शेरगढ़ बस स्टैंड पर पहुंची और वह उतरने लगी तब उन्होंने देखा की अटैची का ताला टूटा हुआ है जब अटैची को चेक किया तो देखा की अटैची में रखे हुए ₹6 लाख नगदी और दो रखड़ी सेट दो सोने की अंगूठियां एक मंगलसूत्र एक सोने का डोरा तथा एक मोबाइल फोन चोरी हो गए कुल मिलाकर चोरी के आभूषणों का वजन 15 16 बताया जा रहा है शोभा कंवर ने बताया की नगदी उनके पीहर में भूल वंश साथ आ गई जबकि वहां उसे राशि की उन्हें कोई आवश्यकता नहीं थी घटना की सूचना पर पुलिस अलर्ट हुई और पुलिस थाना क्षेत्र में के सामने ही बस को रुकवा कर यात्रियों की तलाशी ली गई लेकिन चोर बस से किसी अन्य स्टेशन पर भी उतर गए क्योंकि पूरी तलाशी के बाद कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला तलाशी के बाद बीकानेर के लिए बस को रवाना कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।