राजस्थान अवैध पान मसाला फैक्ट्री पकड़ी गई।
बड़ी खबर अजमेर से है जहां पर ब्यावर सदर थाना पुलिस और डीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पान मसाला फैक्ट्री पकड़ी है, टीम ने मेडिया क्षेत्र में चल रही एक अवैध पान मसाला फैक्ट्री पर छापा मार कर भारी मात्रा में नकली बाल मसाला बरामद, इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस को मौके पर तैयार सामग्री वह कई मशीन भी मिली है। पुलिस ने सारा माल जप्त कर लिया है,
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रतन सुनने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली की मेडिया क्षेत्र में एक मकान में अवैध रूप से पान मसाला फैक्ट्री का संचालन हो रहा है इसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की जांच में सामने आया है कि फैक्ट्री में फेमस ब्रांड के नकली पान मसाला में जर्दा बनाया जा रहा था, सूचना की पूरी पुष्टि करने के लिए पुलिस ने पहले ग्राहक बनकर मामले की पुष्टि की, इसके बाद पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की,