बीकानेर खड़े ट्रक में चालक का शव मिला
बीकानेर ट्रक चालक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने का मामला भारतमाला रोड से है जहां पर कितासर की रोही क्षेत्र में एक ट्रक चालक की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु हो जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान राधेश्याम बिश्नोई आयु 49 वर्ष निवासी आदमपुर मंडी जिला हिसार के रूप में हुई है, जोकि एक ट्रक लेकर किसनासर की रोही में पहुंचा था, शुरुआती जांच में सामने आया है कि 12 जून को राधेश्याम को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, इसके बाद उन्होंने ट्रक मालिक सुनील बोहरा को इस बात की सूचना दी, और ट्रक मालिक ने उसकी दवा लेने की सलाह दी राधेश्याम ने ट्रक को भारतमाला रोड पर रेस्ट एरिया में खड़ा कर दिया और कुछ देर बाद वह ट्रक के अंदर अचेत अवस्था में मिला जब लोगों ने उसे देखा तो उसे समय वह मृत था। और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लिया। और आवश्यक जांच शुरू की और मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। शुरुआती जांच में मामला हृदय गति रुकने से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।