बीकानेर एसीबी ने 2 दिन का रिमांड और मांगा।
बड़ी खबर इस वक्त कृषि विभाग में घोटाले को लेकर है राजस्थान बीज विभाग में करीब ढाई करोड़ के घोटाले मैं घुस के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को छह आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट से एसीबी ने 2 दिन का समय और मांगा जिस पर कोर्ट ने रिमांड की अवधि 2 दिन और बढ़ा दी है। अब आरोपियों को दो दिन बाद फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानकारी में बता दे की एसीबी की टीम बीज कारोबार से जुड़े लोगों की कुंडली खगाल ने में जुटी हुई है और पूरे नेटवर्क तंत्र का पता लग रही है, जांच एजेंसी यह पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है,